आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Updated: 18 May, 2024 07:19 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 18 मई में जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 9 होता है, जिनके स्वामी मंगल देव हैं। मूलांक 9 वाले जातक क्रोधी एवं गुस्से वाले होते हैं। इन्हें हर छोटी-छोटी बात पर गुस्सा आ जाता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 18 मई में जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 9 होता है, जिनके स्वामी मंगल देव हैं। मूलांक 9 वाले जातक क्रोधी एवं गुस्से वाले होते हैं। इन्हें हर छोटी-छोटी बात पर गुस्सा आ जाता है। इसके कारण लोग इन्हें बहुत बात झगड़ालू और लड़ाकू समझ लेते हैं परंतु इनका गुस्सा ज्यादा लंबे समय तक नहीं रहता। इनका शारीरिक गठन काफी मजबूत होता है। ये लोग देखने में बली और इनका स्वभाव रोबदार होता है। ये लोग बहुत ही साहसी एवं ऊर्जावान होते हैं। मूलांक 9 वाले जातक हर साहसिक कार्य को करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। ये लोग हर कार्य को बड़ी स्फूर्ति से करते हैं। आलस इनके आसपास भी देखने को नहीं मिलता। इनके शरीर में हमेशा एक गति देखने को मिलती है। मूलांक 9 वाले जातक अगर शांत बैठे हो तो भी इनके शरीर में एक हलचल बनी रहती है। मूलांक 9 वाले जातक काफी गतिमान रहते हैं। इन लोगों का स्वभाव काफी चुलबुला और शरारती होता है। मूलांक 9 वाले जातक अपना बचपना कभी नहीं खोते। इन लोगों का स्वभाव खुशमिजाज होता है। ये लोग हंसी-मजाक करना पसंद करते हैं। ज्यादा देर तक किसी बात को लेकर गंभीर नहीं रह सकते। इन लोगों के दोस्त अधिक होते हैं। मूलांक 9 वाले जातक काफी गहरी दोस्ती करते हैं। मूलांक 9 वाले जातकों की शिक्षा अच्छी रहती है। इन लोगों की हर विषय को सीखने में रुचि होती है। इन लोगों को पुलिस, सेना कर्मी, स्वास्थ्य कर्मी, समाजसेवी, डॉक्टर, सर्जन इत्यादि रूपों में सफल कार्य करते हुए देखा गया है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए मिले-जुले परिणाम वाला रहेगा। इस साल बेकार के प्रलोभनों से अपने आपको बचा कर रखें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। इस वर्ष विदेशी काम की तरफ आपका मन ज्यादा आकर्षित रहेगा। विदेश यात्राओं के योग भी बनते हैं। मई के महीने में खेल कूद के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। हालांकि वैवाहिक जीवन के सुखों में कुछ उलझने पैदा हो सकती हैं। जून के महीने का समय किसी नए काम की शुरुआत के लिए अच्छा रहेगा। जुलाई के महीने में भावनाओं में आकर कोई फैसला लेने से बचें। दस्तावेज पर हस्ताक्षर करते हुए सावधानी बरतें। अगस्त के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। किसी नए आयाम को अपने काम में शामिल कर सकते हैं। अक्टूबर के महीने का समय थोड़ा परिवर्तनशील रहेगा। छोटे बहन-भाइयों के साथ अनबन होने की संभावना बनती है। नवंबर के महीने में जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। दिसंबर के महीने का समय काफी मिले-जुले परिणाम वाला रहेगा। यात्राओं के योग बनते हैं। वाहन चलाते समय गति सीमा का ध्यान रखें। जीवनसाथी के साथ चला आ रहा मनमुटाव समाप्त होने की संभावनाएं बनती है।

वर्ष 2025 के जनवरी के महीने में सोशल मीडिया और लेखन प्रकाशन के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। फरवरी के महीने में विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। मार्च के महीने में मां की सेहत का ख्याल रखें। संतान पक्ष को लेकर भी थोड़ी चिंता हो सकती है। अप्रैल के महीने का समय आलस्य के कारण थोड़ी धीमी गति वाला रहेगा।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction
उपाय- इस वर्ष के शुभ परिणाम प्राप्त करने के लिए घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें। सरस्वती मां की आराधना करें और उन्हें नीले रंग के फूल अर्पित करें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। गले में पीले रंग का धागा पहनें। कोई अनैतिक कार्य करने से बचें। संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बना कर रखें। परनिंदा से परहेज करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!